Friday, 24 November 2017

UP EDUCATION एडेड हाईस्‍कूल और इंटर कॉलेजों में संविदा पर रखे जाएंगे 10 हजार शिक्षक

यूपी के सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर दस हजार से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।
सहायक अध्यापकों को करीब 15 हजार रुपये और प्रवक्ता को करीब 20 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा। 70 वर्ष तक की आयु के शिक्षकों को ही नियुक्ति दी जाएगी।

प्रदेश में 4335 सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेज हैं। इनमें सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के करीब 19 हजार पद खाली हैं। इससे पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा।

इन विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति से सरकार पर अपेक्षाकृत अधिक आर्थिक बोझ पड़ता। लिहाजा सरकार ने इनमें से 10 हजार पदों पर सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों व सेवानिवृत्त प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने का निर्णय किया है।

मौजूद सत्र के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करने के दिए गए निर्देश


पिछले महीने कैबिनेट की मंजूरी के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने मौजूदा सत्र के लिए तत्काल चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

जिला स्तर पर बनेगा पूल

सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं की संविदा पर नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर एक पूल का गठन किया जाएगा। जिस सहायता प्राप्त विद्यालय में सहायक अध्यापक या प्रवक्ता की आवश्यकता होगी, वहां के जिला विद्यालय निरीक्षक पूल से संविदा पर शिक्षक उपलब्ध कराएंगे।

UP EDUCATION एडेड हाईस्‍कूल और इंटर कॉलेजों में संविदा पर रखे जाएंगे 10 हजार शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Rojgar Results