वाराणसी: 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल शाहंशाहपुर से गिरफ्तार किए गए 36 शिक्षामित्रों को शुक्रवार को जमानत मिल गई। अपर जिला जज (प्रथम) पीके शर्मा ने अभियोजन तथा बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने व पत्रवलियों के अवलोकन के पश्चात सभी शिक्षामित्रों की जमानत अर्जी मंजूर की। अदालत ने 40-40 हजार धनराशि के दो जमानत बंधपत्र दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश जारी किया। हालांकि शिक्षामित्रों की रिहाई जमानतदारों के सत्यापन के बाद ही होगी। अदालत में शिक्षामित्रों की ओर से अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव व रामचंद्र शुक्ला ने पैरवी की।
